Bihar Bhumi

Aadhar Download Kaise Kare 2025: अब घर बैठे करे अपने आधार कार्ड डाउनलोड करे, यहाँ जाने पूरी जानकारी !

Aadhar Download Kaise Kare 2025: भारत में रहने वाले प्रत्येक नागरिक के लिए आधार कार्ड आज एक बेहद महत्वपूर्ण दस्तावेज़ बन चुका है। चाहे बैंक में खाता खोलना हो या सिम कार्ड लेना हो, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना हो या फिर पहचान पत्र के तौर पर इस्तेमाल करना हो – आधार कार्ड लगभग हर जगह अनिवार्य दस्तावेज बन चूका है। ऐसे में कई बार लोगों का आधार कार्ड खो जाता है, या फिर उन्हें उसकी डिजिटल कॉपी यानि (E-Aadhaar) की आवश्यकता पड़ती है।

इस लेख में हम विस्तार से बताने वाले है कि आप आधार डाउनलोड कैसे कर सकते है, इसके लिए कौन कौन से दस्तावेज की जरुरत पर्ने वाले है एवं किस प्रकार से E-Aadhaar को डाउनलोड कर सकते है या फिर कौन से तरीकों का इस्तेमाल किया जा सकता है और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। इस लेख में सभी जानकारी बताने बाले है इसके लिए आप इस लेख को धयानपूर्वक पढ़िए।

आधार कार्ड डाउनलोड करने के तरीके-

यूआईडीएआई (UIDAI – Unique Identification Authority of India) ने आधार कार्ड को ऑनलाइन डाउनलोड करने की सुविधा दिया है। आप अपने आधार को निम्नलिखित तरीकों से डाउनलोड कर सकते हैं

  1. आधार नंबर (Aadhaar Number) से डाउनलोड करना
  2. एनरोलमेंट आईडी (EID) से डाउनलोड करना
  3. वर्चुअल आईडी (VID) से डाउनलोड करना
  4. mAadhaar मोबाइल ऐप से डाउनलोड करना

अब इन सभी तरीकों को इस्तमाल करके एक-एक करके विस्तार से समझते हैं।

आधार नंबर से आधार डाउनलोड कैसे करें? How to download Aadhaar using Aadhaar number

यदि आपके पास आपका 12 अंकों का आधार नंबर मौजूद है, तो सबसे आसान तरीका है कि आप सीधे UIDAI की वेबसाइट से अपना ई-आधार डाउनलोड कर लें।

  1. सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  2. वहाँ “Download Aadhaar” के विकल्प पर क्लिक करें।
  3. अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना होगा।
  4. सुरक्षा के लिए कैप्चा कोड भरें और “Send OTP” पर क्लिक करें।
  5. आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP आएगा।
  6. OTP डालकर “Verify & Download” पर क्लिक करें।
  7. अब आपका ई-आधार पीडीएफ फाइल के रूप में डाउनलोड हो जाएगा।

नोट: डाउनलोड किए गए ई-आधार को खोलने के लिए पासवर्ड डालना पड़ता है। पासवर्ड है – पहले 4 अक्षर आपके नाम के (Capital Letter में) + जन्म का वर्ष

उदाहरण: अगर नाम Ravi Kumar है और जन्म वर्ष 1995 है, तो पासवर्ड होगा RAVI1995

एनरोलमेंट आईडी (EID) से आधार डाउनलोड कैसे करें? Aadhar Download Kaise Kare

कई बार ऐसा होता है कि हमारे पास आधार नंबर उपलब्ध नहीं होता, लेकिन जब आधार बनवाया था, तब हमें एक एनरोलमेंट स्लिप मिली होती है। उसमें 14 अंकों की एनरोलमेंट आईडी (EID) होती है। इसकी मदद से भी ई-आधार डाउनलोड किया जा सकता है।

Also Read-Bihar Bhumi Parimarjan Online 2025

  1. UIDAI वेबसाइट पर “Download Aadhaar” विकल्प पर जाएँ।
  2. यहाँ “Enrolment ID (EID)” चुनें।
  3. अपनी 14 अंकों की EID, समय व तारीख डालें।
  4. कैप्चा भरकर “Send OTP” पर क्लिक करें।
  5. मोबाइल पर आया OTP दर्ज करें।
  6. अब आप अपना ई-आधार पीडीएफ फाइल के रूप में डाउनलोड कर पाएँगे।

वर्चुअल आईडी (VID) से Aadhar Download Kaise Kare?

वर्चुअल आईडी (VID) 16 अंकों का एक अस्थायी नंबर होता है, जिसे आप UIDAI की वेबसाइट से जेनरेट कर सकते हैं। इसकी मदद से भी आधार डाउनलोड किया जा सकता है।

  1. UIDAI की वेबसाइट पर “Download Aadhaar” पेज खोलें।
  2. “VID” विकल्प चुनें।
  3. 16 अंकों का VID दर्ज करें।
  4. कैप्चा भरकर “Send OTP” पर क्लिक करें।
  5. मोबाइल पर आया OTP दर्ज करें और “Download Aadhaar” पर क्लिक करें।

mAadhaar मोबाइल ऐप से आधार डाउनलोड कैसे करें?

UIDAI का आधिकारिक मोबाइल एप्लीकेशन mAadhaar भी एक बहुत उपयोगी विकल्प है। इसके माध्यम से आप आधार कार्ड अपने मोबाइल में ही रख सकते हैं।

  1. Google Play Store या Apple App Store से mAadhaar App डाउनलोड करें।
  2. मोबाइल नंबर से लॉगिन करें और OTP वेरिफाई करें।
  3. आधार प्रोफ़ाइल जोड़ें।
  4. अब आप किसी भी समय mAadhaar ऐप से अपना डिजिटल आधार इस्तेमाल कर सकते हैं।

आधार डाउनलोड करने के फायदे

  1. कभी भी, कहीं भी आधार की कॉपी प्राप्त करना।
  2. आधार खोने पर तुरंत नया निकालने की सुविधा।
  3. सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा।
  4. डिजिटल दस्तावेज़ होने से हमेशा सुरक्षित रहना।

आधार डाउनलोड न होने पर क्या करें?

निष्कर्ष-

आज के डिजिटल युग में आधार कार्ड का महत्व हर भारतीय नागरिक के लिए बढ़ गया है। यदि आपका आधार कार्ड कहीं खो जाता है या आपको तुरंत उसकी जरूरत पड़ती है, तो आप आसानी से ऑनलाइन आधार डाउनलोड कर सकते हैं। UIDAI ने आधार डाउनलोड करने के कई विकल्प दिए हैं – आधार नंबर, एनरोलमेंट आईडी, वर्चुअल आईडी और mAadhaar ऐप। इन तरीकों से आप कुछ ही मिनटों में अपना ई-आधार (E-Aadhaar) प्राप्त कर सकते हैं।

इसलिए अगली बार जब भी आपको सवाल आए कि – Aadhar Download Kaise Kare? तो आप निश्चिंत होकर इन तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Exit mobile version